HomeBiharयूपी चुनाव 2027 में ताल ठोकेगी नीतीश कुमार की जेडीयू, श्रवण कुमार...

यूपी चुनाव 2027 में ताल ठोकेगी नीतीश कुमार की जेडीयू, श्रवण कुमार की बीजेपी से गठबंधन में लेने की गुजारिश

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने का फैसला लिया है. जेडीयू के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने पटना में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि पार्टी यूपी चुनाव 2027 में लड़ेगी. उन्होंने दावा किया कि यूपी चुनाव में जेडीयू 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है. श्रवण कुमार ने कहा- ‘मैं उतर प्रदेश जाकर वहां के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे की रणनीति तय करूंगा’.

श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी की कोशिश है कि यूपी चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन हो जाए. उन्होंने कहा कि प्रयास है कि एनडीए के घटक दल के रूप में जेडीयू को यूपी चुनाव में उतरने का मौका मिले. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसपर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अंतिम फैसला लेगा

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भी जेडीयू ने बीजेपी के साथ गठबंधन करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सिरे से नकार दिया गया था. उस समय जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह थे. साथ ही वह केंद्र सरकार में मंत्री पद भी संभाल रहे थे. उन्होंने पार्टी को भरोसा दिया था कि वह यूपी चुनाव में जेडीयू का बीजेपी से गठबंधन कराने में सफल रहेंगे, लेकिन आखिरी वक्त तक यह संभव नहीं हो पाया था. इसके बाद जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने सार्वजनिक रूप से उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments