HomeBiharबिहार प्रशासनिक सेवा के 22 पदाधिकारी इधर से उधर, नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें...

बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 पदाधिकारी इधर से उधर, नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें पूरी डिटेल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में प्रशासनिक सेवा के 22 पदाधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया है। ये पदाधिकारी अपर सचिव और संयुक्त सचिव स्तर के हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका नोटिफिकेशन मंगलवार को जारी कर दिया। सभी पदाधिकारी को अपनी नई जिम्मेदारी में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी सुबोध कुमार को अगला परिवहन मंत्री शीला कुमारी का आप्त सचिव बनाया है। वे लेख वर्तमान में गया जिला में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत पदाधिकारी के पद पर तैनात थे।

इस तबादले के साथ ही उनकी सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय को सौंप दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक लखीसराय के अपर समाहर्ता लोक शिकायत प्रमोद कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण तथा अपर समाहर्ता लोक शिकायत, सीवान, सुजीत कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, सीवान बनाया गया है। इसी तरह अपर समाहर्ता, लोक शिकायत, सुपौल, विनय कुमार साह को बंदोबस्त पदाधिकारी, सुपौल, अपर समाहर्ता लोक शिकायत, अरवल, सुधांशु शेखर को बंदोबस्त पदाधिकाारी अररिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अरवल प्रभात कुमार झा को बंदोबस्त पदाधिकारी, अरवल के रूब में तैनात किया गया है।

इसी प्रकार नालंदा के अपर समाहर्ता, लोक शिकायत, राजीव रंजन को बंदोबस्त पदाधिकारी, पटना के पत पर तैनात किया गया है। जिला भू अर्जन पदाधिकारी, कैमूर, मो. उमैर को बंदोबस्त पदाधिकारी, कैमूर, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत, रोहतास, संजय कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, सारण, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सीतामढ़ी, अजय कुमार को जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, गोपालगंज बनाया गया है। इसके अ अगला जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, वैशाली मनोज कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी दरभंगा की नई जिम्मेदारी सरकार की ओर से सौंपी गई है।

सरकार के तबदला आदेश के अनुसार अपर समाहर्ता, लोक शिकायत, कटिहार फिरोज अख्तर को बंदोबस्त पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, वरीय उप समाहर्ता, पश्चिम चंपारण, विपिन कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, वैशाली, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिवान, कुमार विवेकानंद को बंदोबस्त पदाधिकारी पूर्वी चंपारण के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ जिला भ अर्जन पदाधिकारी, बेगूसराय, विजय कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी समस्तीपुर, अपर समाहर्ता, मनोज कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, मधुबनी, जिला परिवबन पदाधिकारी, औरंगाबाद, शैलेश कुमार दास को बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। अपर समाहर्ता, लोक शिकायत, शेखपुरा, अजय कुमार सिंह को बंदोबस्त पदाधिकारी, भागलपुर, वरीय उप समाहर्ता, पश्चिम चंपारण कमल कांत को भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहनिया तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता, मोहनिया, आयुष अनंत को वरीय उप समाहर्ता, पश्चिम चंपारण बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home