HomeBiharआकाशीय बिजली गिरने से बिहार में 21 लोगों की मौत: आज पूरे...

आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में 21 लोगों की मौत: आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सभी जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गोपालगंज और मधुबनी में सुबह से तेज बारिश हो रही है। पड़ोसी देश नेपाल में भी पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। इस कारण गंडक, कोसी, बागमती, कमला समेत कई नदियां उफान पर हैं।

इससे बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल, अररिया समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में आकाशीय बिजली से 21 लोगों की मौत हुई है।

मौसम वैज्ञानिक की माने तो अगले 24 घंटे के भीतर मानसून फिर से सक्रिय होगा। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नमी की मात्रा बढ़ गई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी अधिक महसूस हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home