HomeBiharपटना में युवक की हत्या, फेसबुक पर पोस्ट के कारण हुआ था...

पटना में युवक की हत्या, फेसबुक पर पोस्ट के कारण हुआ था विवाद

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में अपराधियों का ताडंव थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे है. आए दिन अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. ताजा मामला राजधानी पटना से हैं, जहां बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर दी है. खुशरूपुर थाना क्षेत्र में फेसबुक पर कुछ लोगों से हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे युवक के पिता ने देखा कि बेटे के सीने और चेहरे पर गोलियां मारी गई है. जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

दरअसल यह मामला फतुहा पुलिस अनुमंडल का है. जहां गोविंदपुर में फेसबुक पर हुए विवाद के कारण युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस मामले पर मृतक के पिता संजय कुमार ने बताया कि जब मैं ड्यूटी करने के बाद अपने घर वापस जा रहा था. तब बेटे को गोली मारने की सूचना मिली. जब मैं वहां पर पहुंचा तो देखा तो मेरे पुत्र सुजीत कुमार को सीने और चेहरे पर दो गोलियां मारी गई है.

जिसके बाद खुसरूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाकर फतुहा सीएससी में लेकर गई. जहां चिकित्सकों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया. इस मामले की सूचना पर फतुहा डीएसपी राजेश कुमार मांझी वहां पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home