HomeBiharकुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, पहले दो घंटे में 11...

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, पहले दो घंटे में 11 प्रतिशत मतदान

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: महागठबंधन और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू ही गया है। ठंड के बावजूद सुबह से वोटर बूथों पर पहुंच रहे हैं। कड़ी सुरक्षा में यहां शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। कुल 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला तीन लाख से अधिक मतदाता करेंगे। इसके लिए 320 बूथों पर मतदान चल रहा है। पहले दो घंटे में 11 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विदित हो कि एलसीटी घोटाले में तीन साल की सजा होने के बाद राजद विधायक अनिल सहनी की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। इससे इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां जदयू के मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज कुशवाहा और भाजपा के केदार गुप्ता में सीधी लड़ाई है। पिछले चुनाव में केदार महज 712 वोट से हार गए थे। वहीं मनोज भी यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं। 2015 के चुनाव में उन्हें केदार गुप्ता ने ही 12 हजार वोटों से हराया था।

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी 320 बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। गड़बड़ी करने वालों पर सख्ती के आदेश दिए गए हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। राज्य में गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव में भाजपा और महागठबंधन को एक-एक सीट मिलने के बाद इस उपचुनाव को फाइनल के रूप में देखा जा रहा है। इसलिए दोनों गठबंधन ने इसे प्रतिष्ठा की लड़ाई बना ली है। इस एक सीट के लिए सभी दलों के दर्जनों नेताओं ने यहां कई दिनों तक जनसंपर्क किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments