HomeBiharपटना में यूट्यूबर आर्यन कैल्विन के कार्यक्रम में जमकर बवाल, बेकाबू भीड़...

पटना में यूट्यूबर आर्यन कैल्विन के कार्यक्रम में जमकर बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, BJP दफ्तर पर पथराव

लाइव सिटीज, पटना: पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर ग्राउंड में मशहूर यूट्यूबर आर्यन कैल्विन के कार्यक्रम के दौरान आज जमकर हंगामा हुआ। आर्यन कैल्विन को देखने और उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात इतने बिगड़ गए कि भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और बाद में लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।

जानकारी के मुताबिक, मिलर स्कूल ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए पुलिस ने भारी भीड़ की आशंका के चलते इजाजत नहीं दी थी। इससे नाराज होकर इन्फ्लुएंसर के समर्थक युवाओं ने हंगामा किया। इस दौरान कुछ गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पास में स्थित बीजेपी कार्यालय पर भी कुछ युवकों ने पथराव कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कोतवाली कृष्ण मुरारी प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें दो से तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home