HomeBiharबिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से, प्रशांत किशोर पहली बार दिखेंगे,...

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से, प्रशांत किशोर पहली बार दिखेंगे, जानें 4 दिसंबर तक का पूरा शेड्यूल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दोनों का होगा. 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सदन की कार्यवाही चलेगी. इन पांच दिनों में जहां सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट और कई विधेयक पेश करेगी तो वहीं विपक्ष अलग-अलग मुद्दों को लेकर घेरने की कोशिश करेगा. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए सरकार का 20 साल से अधिक समय हो गया, इसके बावजूद बिहार हर मामले में पीछे है. प्रशांत किशोर की तरफ से भी पूरी तैयारी है

5 दिवसीय विधानसभा सत्र की रूपरेखा

  • 30 नवंबर: सत्र की शुरुआत होगी, वित्तीय वर्ष 2026-27 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और शोक प्रस्ताव रखा जाएगा (पहले दिन प्रश्नकाल नहीं होगा)
  • 1 और 2 दिसंबर: प्रश्नकाल होगा, विधायक सरकार से सवाल पूछ सकेंगे और राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे.
  • 3 दिसंबर: प्रश्न काल होगा, सरकार को सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर देना होगा. अनुपूरक बजट पर चर्चा और विनियोग विधेयक पेश होगा.
  • 4 दिसंबर: प्रश्न काल होगा और सरकार को सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर देना होगा. गैर-सरकारी संकल्पों पर चर्चा के साथ सत्र का समापन होगा.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 30 नवंबर से 4 नवंबर तक शीतकालीन सत्र चलेगा और 5 दिनों के सत्र के संचालन के लिए अधिकारियों की भी बैठक की है और सर्वदलीय बैठक भी की है, जिससे सुचारू ढंग से सदन का संचालन हो सके

5 दिनों के छोटे से सत्र के लिए विपक्ष ने इस बार पूरी तैयारी की है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कई मुद्दे पर सरकार से जवाब लेंगे. सम्राट चौधरी को घेरते हुए कहा कि उन्हें तो अपराध और क्राइम में भी अंतर पता नहीं है. बिहार में अपराध का बोलबाला है, भ्रष्टाचार का बोल वाला है . एक साल में इन्होंने काम क्या, किया कुछ भी नहीं, यहां तक की 125 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया. अब सब्सिडी वापस लेने की अपील कर रहे हैं. बिहार में बाढ़ में केंद्र सरकार ने क्या दिया कुछ भी नहीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home