लाइव सिटीज, पटना: मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने आज ऐलान किया है कि वह अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।उन्होनें कहा कि, हम पटना स्थित सरकारी आवास खाली कर दिए हैं। घोड़ा बेच दिए और पलंग लेकर सारा सामान लेकर अपने गांव आ गए हैं।
हम वापस पटना नहीं जाएंगे रहने के लिए, जाएंगे तो दिनभर काम कर के वापस गांव आ जाएंगे लदमा। मेरी सीट मोकामा पर अगर उपचुनाव होगा हम अपने बेटा से पूछ लेंगे राजनीति में आना है तो 70 से ज्यादा मुकदमे होंगे अगर यह सब मंजूर है तो चुनाव लड़ो।
अनंत सिंह ने कहा है कि वे अब विधानसभा की जगह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और जनता दल (यूनाइटेड) में दोबारा कभी वापस नहीं जाएंगे। हालांकि, उन्होंने किस सीट या किस पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, इसका खुलासा अभी नहीं किया है।
अनंत सिंह ने कहा कि, वे जनता दल (यूनाइटेड) में दोबारा कभी वापस नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार ठीक रहते तो ऐसा कुछ नहीं होता। उनका कहना है कि नीतीश कुमार के गड़बड़ाने के बाद ही यह सब हुआ। उन्होंने साफ किया कि अब वे न नीतीश कुमार से मिलेंगे और न ही ललन सिंह से।अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार ने जो कुछ कहा, सरकार और पार्टी ने वही किया। उनका आरोप है कि पूरे घटनाक्रम में नीरज कुमार की भूमिका निर्णायक रही और उसी के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई।
