लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नई संगठनात्मक टीम का ऐलान किया है। इस टीम में कुल 22 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को पार्टी की गतिविधियों को तेज करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
संगठन विस्तार में 22 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
26 नवंबर 2026 को जारी जानकारी के मुताबिक, जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार में तीन प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश महासचिव और 11 प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कुल 137 सदस्यीय समिति की घोषणा की है। जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए 52 जिला संगठन प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है
नई टीम में अनुभवी नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी देने के साथ-साथ पार्टी के कामकाज, मुख्यालय प्रबंधन और आईटी से जुड़े कार्यों पर भी फोकस किया गया है। मनीष कुमार को प्रदेश महासचिव के साथ मुख्यालय प्रभारी (आईटी) की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिवों की नियुक्ति
नई टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रामचरित्र सिंह, विजय सहनी और विश्वनाथ सिंह को जगह दी गई है। वहीं, प्रदेश महासचिव के पद पर रघुवीर सिंह, राज कुमार सिंह, अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी, डॉ. अजय कुमार, मुर्तुजा अली कैसर, राजकुमार झा, रघुनाथ शर्मा और ओमप्रकाश सिंह सेतु को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा मनीष कुमार को प्रदेश महासचिव के साथ मुख्यालय प्रभारी (आईटी) बनाया गया है। प्रदेश सचिवों की सूची में श्याम कुमार राय और अंजनी कुमार सिंह समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है।
देखें, किस नेता को कौन-सी जिम्मेदारी मिली
प्रदेश उपाध्यक्ष
रामचरित्र सिंह
विजय सहनी
विश्वनाथ सिंह
प्रदेश महासचिव
रघुवीर सिंह
राज कुमार सिंह
अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी
डॉ. अजय कुमार
मुर्तुजा अली कैसर
राजकुमार झा
रघुनाथ शर्मा
ओमप्रकाश सिंह सेतु
प्रदेश सचिव
श्याम कुमार राय
अंजनी कुमार सिंह
विजय विश्वकर्मा
अभिषेक पटेल
सुद्दुद साई
शिवेश कुमार
राहुल सरीन
राहुल खंडेलवाल
मोहन सिंह चंद्रवंशी
राजेश पाल
रंजन बिंद
