HomeBiharआरा में बारात के बीच गोलियों का तांडव, 3 दोस्तों पर अंधाधुंध...

आरा में बारात के बीच गोलियों का तांडव, 3 दोस्तों पर अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत

लाइव सिटीज, आरा: आरा में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. विवाह समारोह में मेहमान बनकर आए तीन दोस्तों पर फायरिंग हुई थी. मामला भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना स्थित बीबीगंज चकिया गांव में हुआ. हथियारबंद हमलावरों ने मेहमान बनकर आए तीन दोस्तों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस सनसनीखेज वारदात में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक अपने मामा की बेटी के विवाह में बीबीगंज चकिया गांव आए थे. बारात के आगमन और जश्न के माहौल के बीच पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया. हमलावरों ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

इस गोलीबारी में शुभकरण गंज के रहने वाले 18 वर्षीय राहुल कुमार और 22 वर्षीय दीपक कुमार ने दम तोड़ दिया. वहीं, दौलतपुर निवासी 18 वर्षीय सोनू कुमार गोली लगने से लहूलुहान हो गया. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home