HomeBiharSDM प्रेरणा सिंह के यहां निगरानी की छापेमारी, पति के ठिकानों पर...

SDM प्रेरणा सिंह के यहां निगरानी की छापेमारी, पति के ठिकानों पर भी रेड

लाइव सिटीज, गोपालगंज: गोपालगंज में निगरानी विभाग की टीम ने सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह और उनके इंजीनियर पति रितेश कुमार के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. टीम ने एसडीएम के सरकारी आवास और कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया. वहीं, पथ निर्माण विभाग में कार्यरत उनके पति के अलग-अलग ठिकानों पर भी निगरानी की टीमें पहुंचीं. इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है.

जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग की टीम मंगलवार को गोपालगंज सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह के सरकारी आवास पर पहुंची. इसके बाद टीम ने उनके कार्यालय में भी जांच शुरू की. कार्यालय परिसर को निगरानी टीम ने अपने नियंत्रण में ले लिया. जांच के दौरान दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ न हो, इसके लिए वहां पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही एक मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है.

निगरानी विभाग की टीम एसडीएम कार्यालय में मौजूद जरूरी फाइलों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है. अधिकारियों की मौजूदगी में दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि जांच से जुड़े किसी भी रिकॉर्ड में बदलाव न हो. सरकारी आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया गया है. 

एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह के पति रितेश कुमार पथ निर्माण विभाग में इंजीनियर हैं. निगरानी विभाग की अलग-अलग टीमें उनके ठिकानों पर भी एक साथ पहुंचीं. यहां आवास और अन्य संबंधित स्थानों पर तलाशी ली जा रही है. टीम संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और दूसरे रिकॉर्ड की जांच कर रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home