HomeBiharललन सिंह को JDU में कौन पूछता है? केंद्रीय मंत्री के ‘नॉन...

ललन सिंह को JDU में कौन पूछता है? केंद्रीय मंत्री के ‘नॉन सीरियस’ बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार

लाइव सिटीज, पटना : बीहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बयान को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन पर निशाना साधा है। ललन सिंह के ‘नॉन सीरियस’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने पलटवार किया और जेडीयू में ललन सिंह की राजनीतिक भूमिका को लेकर सवाल उठाया।

मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि ललन सिंह को अपनी ही पार्टी में कौन गंभीरता से ले रहा है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनकी पार्टी में ही उन्हें कोई पूछता नहीं है। तेजस्वी के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में जुबानी जंग और तेज हो गई है।

दरअसल, बिहार में कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है। इस पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। इसी मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा था कि पुल का निर्माण कब शुरू हुआ, उस समय बिहार में किसकी सरकार थी और कौन-कौन गठबंधन में शामिल था, इसकी जानकारी सामने आनी चाहिए।

तेजस्वी ने पुल निर्माण का श्रेय राज्य सरकार को देते हुए केंद्र सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस परियोजना में केंद्र सरकार का कोई आर्थिक योगदान नहीं रहा। हालांकि, यह तेजस्वी का राजनीतिक दावा है

तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा था कि तेजस्वी यादव कभी गंभीर नेता नहीं रहे हैं और उनके बयानों पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के 15 साल के शासनकाल का जिक्र करते हुए उस दौरान हुए विकास कार्यों पर भी सवाल उठाए।

ललन सिंह ने दावा किया कि उस समय छोटे पुल-पुलियों का भी निर्माण नहीं हुआ और पुराने पुलों की स्थिति खराब होती गई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने इस पुल परियोजना की शुरुआत से लेकर निर्माण तक व्यक्तिगत रुचि ली और समय-समय पर इसकी प्रगति की निगरानी की।

कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल बिहार की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल है। यह पुल पटना जिले के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है और बीच में राघोपुर से होकर गुजरता है।इस पुल के एक हिस्से पर आवागमन शुरू हो चुका है, जबकि राघोपुर से बिदुपुर तक के शेष हिस्से का उद्घाटन 21 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने का कार्यक्रम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home