लाइव सिटीज, पटना : बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी 21 नवंबर 2026 को बिहार की धरती पर आगमन राज्यवासियों के लिए गौरव और हर्ष का विषय है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, जिसका नामकरण राज्य सरकार द्वारा ‘नीतीश सेतु’ किया गया है, राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।
मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने कहा कि ‘नीतीश सेतु’ नामकरण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व, विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और राज्य में आधुनिक आधारभूत संरचनाओं के विस्तार में उनके ऐतिहासिक योगदान का सम्मान है। यह नाम बिहार के विकास के प्रति उनके संकल्प और सुशासन की सोच को भी प्रतिबिंबित करता है।
उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा सुगम, व्यापार और उद्योग को मिलेगी नई गति
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि यह छह लेन पुल महज गंगा नदी पर बना एक पुल नहीं, बल्कि बिहार की प्रगति, आधुनिक कनेक्टिविटी और आर्थिक समृद्धि का नया सेतु है। इसके निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा, क्षेत्रीय संपर्क को मजबूती मिलेगी तथा व्यापार, उद्योग, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह परियोजना बिहार के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इस पुल के माध्यम से राज्य में परिवहन और संपर्क व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा विकास की संभावनाओं का विस्तार होगा।
नीतीश कुमार के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण और योगदान का प्रतीक होगा ‘नीतीश सेतु’
मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा जाना अत्यंत सराहनीय एवं स्वागतयोग्य निर्णय है। यह नाम आने वाली पीढ़ियों को बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार द्वारा किए गए दूरगामी प्रयासों, उनके विकासोन्मुखी दृष्टिकोण और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की निरंतर याद दिलाता रहेगा।
उन्होंने कहा कि बिहार में आधारभूत संरचनाओं के विस्तार और विकास की दिशा में किए गए प्रयास राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ‘नीतीश सेतु’ इसी विकास यात्रा का एक ऐतिहासिक प्रतीक बनेगा।
राजापाकर में प्रधानमंत्री करेंगे विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
मंत्री लेशी सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनोपयोगी एवं विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया जाएगा। इन योजनाओं से राज्य में विकास की गति और तेज होगी तथा आम जनता के जीवन में सकारात्मक एवं सार्थक बदलाव आएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से बिहार में विकास की नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। जनोपयोगी योजनाओं के क्रियान्वयन से आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और राज्य के समग्र विकास को मजबूती प्राप्त होगी।
मोदी और नीतीश के मार्गदर्शन में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा बिहार
मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार आज आधारभूत संरचना, सड़क, पुल-पुलिया और जनसुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। राज्य में विकास की गति को तेज करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण बिहार को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विकसित भारत के निर्माण में बिहार निभाएगा महत्वपूर्ण और अग्रणी भूमिका
मंत्री लेशी सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों और मजबूत संकल्प के साथ बिहार विकास की इस यात्रा में निरंतर आगे बढ़ेगा तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण और अग्रणी भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि ‘नीतीश सेतु’ केवल आवागमन का माध्यम नहीं होगा, बल्कि यह बिहार के विकास, दूरदर्शी नेतृत्व, आधुनिक आधारभूत संरचना और आर्थिक समृद्धि का ऐतिहासिक प्रतीक बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस पुल को राष्ट्र को समर्पित किया जाना बिहार के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।
