HomeBiharबिहार में मौसम का बदला मिजाज, दोपहर में गर्मी तो सुबह-शाम बढ़ी...

बिहार में मौसम का बदला मिजाज, दोपहर में गर्मी तो सुबह-शाम बढ़ी ठंडक

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में लोगों को अब रात के वक्त और सुबह-सुबह गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी नजर आ रहा है। हालांकि, दिन खुलने के बाद धूप निकल रही है। दिवाली के दिन सुबह के वक्त कुछ जगहों पर कोहरा नजर आया। हालांकि, दिन चढ़ने के बाद धूप निकलने का भी अनुमान है। मौसम शुष्क बना रहेगा। रात के वक्त हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। कुल मिलाकर दिवाली के दिन मौसम सुहाना बना रहेगा।

इधऱ दीपावली के बाद मुजफ्फरपुर जिले के तापमान में तेजी से बदलाव आएगा। इसकी संभावना मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सप्ताह के लिए जारी पूर्वानुमान में जताई है। मौसम विभाग के पटना केंद्र के अनुसार, मुजफ्फरपुर में आगामी 10 नवंबर से दिन के साथ ही रात का तापमान तेजी से गिरेगा। इधर, शनिवार को जिले में तापमान में आंशिक कमी आई। साथ ही दिन में हवा में नमी की मात्रा तेजी से बढ़ी।

तापमान में कमी आने से जिला का अधिकतम तापमान शनिवार को प्रदेश में सबसे कम रहा। पटना केंद्र के वरीय वैज्ञानित डॉ. आनंद शंकर के अनुसार, 10 नवंबर के बाद जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ेगा। इससे हिमालय से आनेवाली ठंडी हवाओं के असर से तापमान गिरेगा। खासकर रात के तापमान में अगले एक पखवाड़े में पांच डिग्री तक की कमी आ सकती है। इससे देर शाम में ओस के साथ ही कोहरे का भी असर बढ़ सकता है।



RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home