HomeBiharबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन...

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा और विधान परिषद के शीतकालीन सत्र को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने राज्य सरकार की ओर से भेजे गए सत्र आयोजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद शनिवार, 7 नवंबर को विधानसभा सचिवालय की ओर से कार्यक्रम की औपचारिक अधिसूचना जारी की गई।

इस बार शीतकालीन सत्र पांच दिनों का होगा। इसकी शुरुआत 30 नवंबर को होगी और 4 दिसंबर को अंतिम बैठक के साथ सत्र समाप्त हो जाएगा। इस सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके जरिए चालू वित्तीय वर्ष के दौरान विभिन्न विभागों और योजनाओं के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया जाएगा।

विधानसभा का दिनवार पूरा कार्यक्रम
30 नवंबर, सोमवार
सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी।
राज्यपाल द्वारा स्वीकृत अध्यादेशों की प्रतियां सदन के पटल पर रखी जाएंगी।
वित्तीय वर्ष 2026-27 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

1 दिसंबर, मंगलवार
सरकारी विधेयकों को सदन में पेश किया जाएगा।
राजकीय कार्यों का निपटारा किया जाएगा।
महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होगी।

2 दिसंबर, बुधवार
सरकारी विधेयकों और अन्य राजकीय कार्यों पर चर्चा होगी।
सदन में लंबित विधायी कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

3 दिसंबर, गुरुवार
वित्तीय वर्ष 2026-27 के दूसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी।
विभिन्न विभागों की अतिरिक्त खर्च संबंधी मांगों पर विचार किया जाएगा।
अनुपूरक बजट को मंजूरी देने की प्रक्रिया पूरी होगी।
इससे संबंधित विनियोग विधेयक सदन में लाया जाएगा।

4 दिसंबर, शुक्रवार
गैर सरकारी संकल्पों पर चर्चा होगी।
सदस्यों की ओर से उठाए गए गैर सरकारी प्रस्तावों पर सदन में विचार किया जाएगा।
इसके साथ ही पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र का समापन होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home