लाइव सिटीज, पटना: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों बेटी की शाही शादी की तैयारियां चल रही हैं।25 नवंबर को होने वाली शादी में मेहमानों की सूची से लेकर भव्य आयोजन तक की चर्चा है। विशाल पंडाल, सेलिब्रिटियों को निमंत्रण, घुड़दौड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी है।लेकिन इस खुशी के मौके पर भी सियासी रिश्तों की तल्खी सामने आ गई है। अनंत सिंह ने साफ कर दिया है कि बेटी की शादी में वे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी निमंत्रण देंगे।
उनका कहना है कि राजनीति अपनी जगह है और रिश्तेदारी अपनी जगह। हालांकि, जदयू एमएलसी नीरज कुमार को वे शादी का कार्ड नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सबको न्योता देंगे, लेकिन नीरजा को नहीं बुलाएंगे।
साथ ही दुलारचंद हत्याकांड के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 4 दिसंबर तक अनंत सिंह को सरेंडर करने का आदेश दिया है। इस पर अनंत सिंह ने सरेंडर करने की समय सीमा पर कहा, 4 दिसंबर तक का ही समय मिला है। लेकिन मीडिया में गलत जानकारी चली. इसके अलावा DU की समीक्षा बैठक में नीतीश कुमार, निशांत कुमार और ललन सिंह की गैरमौजूदगी पर टिप्पणी करने से इनकार किया।
