HomeBiharमुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं', अपनी ही...

मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

लाइव सिटीज, पटना: हाल ही में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (आर) प्रमुख चिराग पासवान ने एक न्यूज़ पोर्टल से बातचीत में बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए.उनका कहना था, “मुझे शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार के साथ हूं, जहां पर ऐसी घटनाएं हो रही हैं. बिहार में आज की तारीख़ में कोई सुरक्षित नहीं है.”

चिराग ने बिहार के प्रशासन को ‘निकम्मा’ बताया और कहा, “इनके बस में बिहार के लोगों को सुरक्षित रखना नहीं है. मुझे शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं.”राज्य में हाल ही में लड़कियों के साथ यौन हिंसा से जुड़े कई वीडियो वायरल हुए हैं. ऐसा ही एक वीडियो जमुई लोकसभा क्षेत्र का भी था जहां से चिराग पासवान पहले खुद सांसद रहे हैं और फिलहाल उनके जीजा अरुण भारती इस सीट से सांसद हैं.

ये पहली बार नहीं है जब चिराग ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हों. बता दें कि जुलाई 2025 में पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की गांधी मैदान के पास हत्या कर दी गई थी.

उसके बाद भी चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पत्रकारों से कहा था, “इस सवाल से भागने का प्रयास ना मैं करूंगा, ना हमारी सरकार को करना चाहिए. ये चिंता का विषय है कि शहरी इलाक़े में इस तरह से खुलेआम इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया जाता है, जहां थाना बगल में है और बड़े-बड़े अधिकारी पास रहते हैं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home