HomeBiharमधुबनी गोलीकांड: ‘मेरे पहुंचने से पहले ASI की गिरफ्तारी हो’, तेजस्वी यादव...

मधुबनी गोलीकांड: ‘मेरे पहुंचने से पहले ASI की गिरफ्तारी हो’, तेजस्वी यादव ने पुलिस प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

लाइव सिटीज, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिसकर्मी की फायरिंग से एक ग्रामीण की मौत और तीन लोगों के घायल होने की घटना ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है।

5 नवंबर को मधुबनी जाएंगे तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि वह 5 नवंबर को मधुबनी के बलिराजगढ़ पहुंचेंगे। वहां वे मृतक अशोक यादव के परिजनों से मुलाकात करेंगे और घटना की पूरी जानकारी लेंगे। उन्होंने दरभंगा और मधुबनी के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भी मौके पर पहुंचने की अपील की है।

तेजस्वी की मांग है कि उनके मधुबनी पहुंचने से पहले आरोपी एएसआई चंद्रमोहन सिंह को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि गिरफ्तारी नहीं होती है तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में सोमवार (2 नवंबर) की देर रात यह घटना हुई। यहां पुलिस पिकेट पर तैनात एएसआई चंद्रमोहन सिंह पर एक महिला के घर जाने को लेकर ग्रामीणों से विवाद होने का आरोप है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एएसआई का गांव की एक महिला के साथ कथित संबंध था। सोमवार की रात ग्रामीणों ने उसे महिला के घर में देख लिया और घेर लिया। इसी दौरान एएसआई ने अपनी सर्विस पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी।

गोलीबारी में 50 वर्षीय अशोक यादव की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी एएसआई मौके से फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home