HomeBiharवंदे भारत के इंजन में फंसा लोहे का बैंड, बाल-बाल बची ट्रेन,...

वंदे भारत के इंजन में फंसा लोहे का बैंड, बाल-बाल बची ट्रेन, रेलवे ने गठित की जांच टीम

लाइव सिटीज, गया: गया-डीडीयू रेलखंड स्थित रफीगंज-इस्माइलपुर रेलवे स्टेशन के बीच टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी. ट्रेन संख्या 21893 के गुजरने के दौरान रेल पटरी पर छूटा लोहे का बैंड इंजन में फंस गया. घटना के बाद ट्रेन कुछ देर तक रुकी रही. रेलवे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए विशेष टीम गठित की है

मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित रेलखंड पर सिग्नल विभाग की ओर से कामकाज किया जा रहा था. इसी दौरान काम में इस्तेमाल होने वाला लोहे का एक बैंड रेल पटरी पर ही छूट गया. जब टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस इस रेलखंड से गुजर रही थी, तभी बैंड इंजन में जाकर फंस गया. इसके कारण ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. हालांकि, ट्रेन किसी बड़े हादसे का शिकार होने से बच गयी.

जांच पूरी होने के बाद विशेष टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्चस्तरीय अधिकारियों को भेजेगी. रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी. रेलवे की इस जांच से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि घटना के लिए जिम्मेदार परिस्थितियां क्या थीं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए किन उपायों की जरूरत है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home