लाइव सिटीज, सारण: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय कैंडिडेट ने जीत का परचम लहराया है. बीजेपी के बागी राहुल राज ने एनडीए, आरजेडी और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों को करारी शिकस्त दी है.
निर्दलीय राहुल राज ने सारण शिक्षक सीट से धमाकेदार जीत हासिल की है. उन्होंने 800 से अधिक वोटों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को शिकस्त दी है. इस सीट से एनडीए समर्थित जेडीयू कैंडिडेट आनंद पुष्कर को हार का सामना करना पड़ा है.
डॉ. राहुल राज छपरा के रहने वाले है. भारतीय जनता पार्टी के नेता है. वह बीजेपी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य के साथ-साथ रिविलगंज ब्लॉक प्रमुख भी हैं. पेशे से शिक्षक डॉ. राहुल वीआईपी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं.
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधान पार्षद आफाक अहमद को जन सुराज ने टिकट दिया था, जेडीयू ने आनंद पुष्कर को कैंडिडेट बनाया था. आरजेडी से जयराम यादव प्रत्याशी थे. वहीं बीजेपी से बगावत कर राहुल राज निर्दलीय मैदान में उतरे थे.
