HomeBiharपूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में...

पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

लाइव सिटीज, सहरसा: डबल इंजन की सरकार में अपराधियों का हौसला बिहार में बुलंद है। इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थिति सहरसा में दर्ज करायी है। जहां अपराधियों ने हरेवा पंचायत के 50 वर्षीय पूर्व मुखिया जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के सरबेला-मुबारकपुर सड़क मार्ग की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने पूर्व मुखिया जावेद इकबाल को गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान भी नहीं हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।  पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home