HomeBiharक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? स्पीकर प्रेम कुमार ने बताई...

क्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? स्पीकर प्रेम कुमार ने बताई पूरी स्थिति

लाइव सिटीज, पटना: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द होने को लेकर बिहार की राजनीति में चर्चा तेज है। जदयू से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अब उनकी विधायकी पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का यह कहना कि उन्हें अभी संबंधित पत्र नहीं मिला है, इस मामले में अहम है।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अनंत सिंह की सदस्यता को लेकर स्पष्ट किया कि विधानसभा कार्यालय को अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जदयू की कार्रवाई की खबरें देखने के बाद भी वह इस मामले में कोई अंतिम टिप्पणी नहीं कर सकते, क्योंकि संबंधित पत्र मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।।स्पीकर के मुताबिक, उन्हें अखबारों और अन्य माध्यमों से जदयू की कार्रवाई की जानकारी मिली है, लेकिन विधानसभा कार्यालय को संबंधित पत्र नहीं मिला है।

मोकामा विधायक अनंत सिंह को जदयू ने 24 अक्टूबर 2026 को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी किया। उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया।



RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home