HomeBiharभागलपुर में डबल मर्डर से सनसनी, सुबह-सुबह दंपती की गोली मारकर हत्या;...

भागलपुर में डबल मर्डर से सनसनी, सुबह-सुबह दंपती की गोली मारकर हत्या; शव उठाने से रोका, आक्रोशित लोगों का हंगामा

लाइव सिटीज, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में गुरुवार सुबह गोलीबारी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह हुई इस वारदात से इलाके के लोग दहशत में आ गए। दंपती की हत्या की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना से नाराज लोगों ने विरोध जताया और शव को मौके से उठाने नहीं दिया। इससे घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

घटना के बाद लोगों में आक्रोश भी दिखा। नाराज लोगों ने मौके पर आई पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। ये लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर साढ़े पांच बजे एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने शव ले जाने दिया। एसपी वैभव शर्मा के मुताबिक अभी पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है। संदिग्ध से पूछताछ जारी है। जल्द घटना की वजह सामने आ जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home