HomeBiharगांधी मैदान में 90 फीट के रावण का होगा दहन, आंखों से...

गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का होगा दहन, आंखों से अंगारे और मुंह से निकलेंगे शोले; 1 लाख से अधिक लोग पहुंचे

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना के गांधी मैदान में इस बार बिहार के सबसे ऊंचे 90 फीट के रावण का दहन किया जायेगा. इस वर्ष रावण के पुतले की ऊंचाई पिछले साल की तुलना में 10 फीट अधिक रखी गयी है. रावण दहन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. गांधी मैदान में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है और एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की जानकारी सामने आयी है. पूरा मैदान लोगों से भरा नजर आ रहा है.

रावण दहन कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल सैयद अता हसनैन और नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव पहुंच गये हैं. गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है.

रावण दहन के दौरान आकर्षक लाइट एंड साउंड इफेक्ट्स के जरिये भव्य नजारा देखने को मिलेगा. पुतले की आंखों से अंगारे, मुंह से शोले और कानों व कंधों से रंगीन धुआं निकलता दिखाई देगा. वहीं, विशेष साउंड इफेक्ट्स के माध्यम से रावण के हंसने का दृश्य भी प्रस्तुत किया जायेगा. इन खास आकर्षणों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग गांधी मैदान पहुंचे हैं.

रामलीला कमेटी की झांकी गांधी मैदान के गेट नंबर 10 से मैदान में प्रवेश कर रही है. झांकी के पहुंचने के साथ ही आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल और भी आकर्षक हो गया है. श्रद्धालु और दर्शक इस भव्य आयोजन को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं. लोगों की भारी मौजूदगी के कारण पूरा गांधी मैदान खचाखच भरा दिखाई दे रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home