HomeBiharJP गोलंबर पर भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों को घसीट कर ले जा रही...

JP गोलंबर पर भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों को घसीट कर ले जा रही पुलिस, कई हिरासत में

लाइव सिटीज, पटना: गांधी मैदान के अंदर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी है. प्रदर्शनकारी ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगा रहे हैं. मैदान में जुटे प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं. साथ ही बिहार चुनाव को रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

AISA के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय ने कहा कि प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदर्शन से डर रही है, इसलिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. धनंजय ने कहा, “सरकार चाहे जितनी फोर्स उतार दे, हम राजभवन तक जाएंगे.”

गांधी मैदान से प्रदर्शनकारी जेपी गोलंबर की ओर पहुंच गए हैं. यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया है. प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात है.जेपी गोलंबर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भारी हंगामा हो रहा है. प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के दौरान पुलिस उन्हें पकड़कर घसीटते हुए ले जा रही है. मौके से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है.

प्रदर्शन के दौरान गेट खोलकर भागने की कोशिश कर रहे कई GenZ प्रदर्शनकारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. लड़कियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. मौके पर पुलिस की कार्रवाई जारी रही.वहीं, प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों को जिस गाड़ी में बैठाया गया था, उसकी चाबी लेकर कुछ GenZ प्रदर्शनकारी भाग गए. वहीं, हिरासत में लिए गए कुछ प्रदर्शनकारियों ने गेट खोलकर भागने की कोशिश भी की. मौके पर पुलिस की कार्रवाई जारी रही.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home