HomeBiharमां विंध्यवासिनी के भक्तों को रेलवे की सौगात, मंदिर के पास रुकेंगी...

मां विंध्यवासिनी के भक्तों को रेलवे की सौगात, मंदिर के पास रुकेंगी बिहार से जाने वाली 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 

लाइव सिटीज, पटना: नवरात्र मेले में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विंध्याचल स्टेशन पर 10 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया है।ये ट्रेनें 11 से 26 अक्टूबर तक विंध्याचल स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी। विंध्याचल स्टेशन से मंदिर मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

विंध्याचल स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का समय

  • 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस : रात 10:30 बजे पहुंचेगी और 10:32 बजे प्रस्थान।
  • 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस : शाम 4:05 बजे पहुंचेगी और 4:07 बजे प्रस्थान।
  • 12296 दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस : रात 12:35 बजे पहुंचेगी और 12:37 बजे प्रस्थान।
  • 12295 एसएमवीबी बेंगलुरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस : रात 1:40 बजे पहुंचेगी और 1:42 बजे प्रस्थान।
  • 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस : सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी और 10:42 बजे प्रस्थान।
  • 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस : शाम 6:00 बजे पहुंचेगी और 6:02 बजे प्रस्थान।
  • 15945 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस : सुबह 5:50 बजे पहुंचेगी और 5:52 बजे प्रस्थान।
  • 15946 डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस : शाम 7:05 बजे पहुंचेगी और 7:07 बजे प्रस्थान।
  • 15647 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस : सुबह 5:50 बजे पहुंचेगी और 5:52 बजे प्रस्थान।
  • 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस : शाम 7:05 बजे पहुंचेगी और 7:07 बजे प्रस्थान।
  • 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस : शाम 7:05 बजे पहुंचेगी और 7:07 बजे प्रस्थान।
  • 12336 लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस : सुबह 5:50 बजे पहुंचेगी और 5:52 बजे प्रस्थान।
  • 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस : सुबह 11:03 बजे पहुंचेगी और 11:05 बजे प्रस्थान।
  • 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस : शाम 4:35 बजे पहुंचेगी और 4:37 बजे प्रस्थान।
  • 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस : सुबह 11:03 बजे पहुंचेगी और 11:05 बजे प्रस्थान।
  • 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस : शाम 4:35 बजे पहुंचेगी और 4:37 बजे प्रस्थान।
  • 12801 पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस : शाम 6:15 बजे पहुंचेगी और 6:17 बजे प्रस्थान।
  • 12802 आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस : सुबह 7:56 बजे पहुंचेगी और 7:58 बजे प्रस्थान।
  • 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल : सुबह 8:58 बजे पहुंचेगी और 9:00 बजे प्रस्थान।
  • 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल : शाम 5:48 बजे पहुंचेगी और 5:50 बजे प्रस्थान।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home