HomeBiharबिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 8 जिलों में बूंदाबांदी के आसार,...

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 8 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें पटना समेत पूरे राज्य का हाल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है. राज्य से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है. इस बीच सोमवार को आठ जिलों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की है. बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. दिन के तापमान में भी बहुत बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी बिहार के आठ जिलों में बादल छा सकते हैं. इन जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर और कैमूर में मौसम बदल सकता है.

राज्य के बाकी जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान है. सोमवार को बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

पटना में सोमवार को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. दिन में हल्की धूप निकल सकती है. दोपहर के बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है. हालांकि, बारिश के आसार नहीं हैं.पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. शाम के समय मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home