HomeBiharमुजफ्फरपुर में मजदूर की घर में पीट-पीटकर हत्या: पत्नी-बेटा घर छोड़कर फरार,...

मुजफ्फरपुर में मजदूर की घर में पीट-पीटकर हत्या: पत्नी-बेटा घर छोड़कर फरार, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र की रूप छपरा पंचायत के मोरहर मोरई गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों से किसी विवाद को लेकर उसकी पिटाई किए जाने का आरोप है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय वीरेंद्र राम के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी और बेटा फरार बताए जा रहे हैं।

मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीण सुरेश राय ने बताया कि कल जितिया का पर्व था। इसी दौरान पास के दो लोगों ने मृतक को बुलाया और कहा कि वे उसकी हत्या कर देंगे। आज फिर दिन में उसे बुलाकर पिटाई शुरू कर दी गई। हम लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन तब तक वह लहूलुहान हो चुका था।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद हम लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments