HomeBiharजन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए वोट मांग रहे JDU विधायक...

जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए वोट मांग रहे JDU विधायक अनंत सिंह, वोट देने की अपील की

लाइव सिटीज, नवादा: बिहार विधान परिषद चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) की अंतर्कलह सड़क पर खुलकर दिख रही है। पटना के मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक एमएलसी सीट से प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार शुरू कर दिया है।

अनंत सिंह ने शनिवार को नवादा जिले में आशीर्वाद यात्रा निकाली और मतदाताओं से अनुज को मतपेटी (बैलेट बॉक्स) भरकर वोट देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि अनुज सिंह को इतना ज्यादा वोट दें कि नीरज कुमार (जेडीयू प्रत्याशी) की जमानत जब्त हो जाए।

मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने शनिवार को नवादा जिले में आशीर्वाद यात्रा निकाली। उन्होंने रोड शो कर अनुज सिंह के लिए वोट मांगे। अनंत सिंह की आशीर्वाद यात्रा नवादा जिले में वारिसलीगंज से शुरू हुई। यहां से पकरीबरावां होते हुए कौआकोल पहुंचे। अनंत सिंह और अनुज सिंह खुली जीप में सवार होकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का दौरा किया। नवादा शहर में जगह-जगह ढोल नगाड़ों के साथ समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

दरअसल, अनंत सिंह ने पिछले महीने ही घोषणा कर दी थी कि आगामी चुनाव में वह जेडीयू के मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार का विरोध करेंगे। उन्होंने अनुज सिंह का समर्थन करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद अनंत और नीरज ने एक-दूसरे के बीच तीखी बयानबाजी भी हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments