HomeBiharगोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या,...

गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने शव सदर अस्पताल भेजा

लाइव सिटीज, गोपालगंज: जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के रूपंचक गांव में मध्य रात्रि महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान रूपंचक गांव निवासी बसंत यादव के पुत्र हिमांशु कुमार यादव के रूप में बताई गई है। घटना के बाद जुलूस में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद हथुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जाता है कि रूपंचक गांव में महावीरी अखाड़ा जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बीच हिमांशु कुमार यादव पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के स्वजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments