HomeBiharजमुई के बाद अब समस्तीपुर में कांड, दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी, 58...

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में कांड, दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी, 58 सेकंड के वीडियो ने मचाया हड़कंप

लाइव सिटीज, समस्तीपुर :एक लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है. घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि बूढ़ी गंडक बांध बाइपास रोड पर लड़की एक युवक के साथ जा रही थी. रास्ते में दोनों कुछ देर के लिए रुके. लड़की वहां फोटो ले रही थी. इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक वहां पहुंच गए.

इस मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है. लेकिन अब तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है.

आरोप है कि युवकों ने लड़की के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद उसके साथ छेड़खानी की गई. लड़की का हाथ भी मरोड़ने का आरोप है. इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो करीब 58 सकेंड का है. बताया जा रहा है कि छेड़खानी करने वाले युवक जगतसिंहपुर गांव के रहने वाले हैं. हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई है. समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीर बताया है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. घटना में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी. पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments