लाइव सिटीज, पटना: अगले हफ्ते 3 दिनों के लिए बैंक हड़ताल करने जा रहे हैं, जिसकी जानकारी बैंक ने अपने ग्राहकों को मैसेज के जरिए देना शुरू कर दिया है. इस Bank Strike का ऐलान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने किया है. साप्ताहिक अवकाश के बाद महीने के आखिरी हफ्ते में की जा रही इस हड़ताल का असर ग्राहकों पर ज्यादा न हो, इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने बड़ा फैसला लिया है. आरबीआई ने हड़ताल शुरू होने से ठीक पहले यानी 27 सितंबर को रविवार के दिन भी बैंकों को खुले रखने की मंजूरी दे दी है.
वित्त मंत्रालय की ओर से भी साफ कर दिया गया है कि UFBU की ओर से 28 से 30 सितंबर तक बुलाई गई तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए, सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक रविवार को सामान्य रूप से काम करेंगे
सबसे पहले बता दें कि महीने के आखिरी हफ्ते में बैंकों का काम काज प्रभावित होने वाला है, क्योंकि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने तीन दिन की बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. ये देशव्यापी Bank Strike 28 सितंबर सोमवार को शुरू हो रही है और 30 सितंबर बुधवार तक जारी रहेगी.
इस हिसाब से बैंकों में लंबी छु्ट्टी रहने वाली है, क्योंकि इस हड़ताल से ठीक पहले यानी 26 और 27 सितंबर की सप्ताहिक अवकाश पड़ रहा है. आम नागरिकों को बैंकिंग कार्यों को पूरा करने में दिक्कत न पेश आए और उनकी बैंकिंग जरूरतें पूरी हो पाएं, इसके लिए केंद्रीय बैंक ने तत्काल जरूरी कदम उठाए हैं.
तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल और उससे पहले दो दिन अवकास को मिलाकर लगातार पांच दिन Bank Close रहने पर, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आम जनता की बैंकिंग जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों रिजर्व बैंक ने बड़ी राहत दी है. RBI के मुताबिक, सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार (27 सितंबर 2026) को सामान्य रूप से काम करेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM-लिंक ब्रांचों और करेंसी चेस्ट को रविवार को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है
