HomeBiharबम धमाके से दहला जमुई का गांव, 55 साल के शख्स की...

बम धमाके से दहला जमुई का गांव, 55 साल के शख्स की मौत से मचा हड़कंप

लाइव सिटीज, जमुई: जमुई से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया. जहां एक शख्स के ऊपर देसी बम फेंक दिया गया. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना लछुआड़ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव की है. यहां 55 साल के अजय पंडित पर अज्ञात लोगों ने बम से हमला कर दिया. हमले में अजय पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

बताया जा रहा है कि अजय पंडित पर हमला उस समय किया गया, जब वह हरिहरपुर गांव में थे. हमले में घायल अजय पंडित को परिजन इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाने लगे. हालांकि, रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई. क्लिनिक पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई. निजी क्लिनिक पहुंचने पर डॉक्टर ने अजय पंडित की जांच की. इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर अज्ञात लोगों ने अजय पंडित को निशाना बनाया. हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी और हमला किसने किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर दहशत का माहौल है. वहीं, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही लछुआड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई. पुलिस हमले में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अजय पंडित पर हमला किस वजह से किया गया था. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर भी जांच आगे बढ़ा सकती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments