HomeBiharबिहार के जमुई में नाबालिग से छेड़खानी पर कांग्रेस हमलावर, आज जिला...

बिहार के जमुई में नाबालिग से छेड़खानी पर कांग्रेस हमलावर, आज जिला मुख्यालयों पर होगा धरना-प्रदर्शन

लाइव सिटीज, जमुई: जमुई में छात्र-छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना को लेकर बिहार कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी की है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर मंगलवार, 22 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों और प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

पार्टी ने जिला एवं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों को कार्यक्रम आयोजित कर इसकी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया है। कांग्रेस ने घटना को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिहार की बेटियों के साथ सड़क पर इस तरह की घटनाएं होना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है। राज्य सरकार लगातार कानून का राज होने का दावा करती है, लेकिन जमीन पर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं

सवाल यह है कि यदि अपराधियों में पुलिस और कानून का भय है, तो उन्हें ऐसी घटना को अंजाम देने का साहस कैसे मिला। उन्होंने कहा कि बिहार में बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रसारित वीडियो में दिख रहे कथित व्यवहार की निष्पक्ष और त्वरित जांच होनी चाहिए। यह भी कहा है कि दोषियों पर पाक्सो अधिनियम समेत अन्य लागू कानूनी प्रविधानों के तहत कार्रवाई की जाए।

पत्र में बताया गया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी घटना को गंभीरता से लिया है। प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस सरकार पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर दबाव बनाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments