HomeBiharमिड डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में...

मिड डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंप; खाने में गिरगिट मिलने की शिकायत

लाइव सिटीज, सहरसा: जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय वासुदेवा में मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब एक दर्जन छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों के बीमार पड़ने की जानकारी मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में बीमार छात्रों को इलाज के लिए बरियाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि स्कूल में बच्चों ने मिड डे मील का भोजन किया था। खाना खाने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद एक-एक कर करीब एक दर्जन छात्रों के बीमार पड़ने की बात सामने आई। बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई। बच्चों की तबीयत बिगड़ने के पीछे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता या किसी अन्य कारण की भूमिका थी या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल बीमार बच्चों को बरियाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। घटना के बाद स्कूल में दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।मध्याह्न भोजन के सैंपल की जांच, भोजन की गुणवत्ता और बच्चों के बीमार होने के कारणों की जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के बाद यह पता चलेगा कि छात्रों की तबीयत बिगड़ने की असली वजह क्या थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home