HomeBihar‘बेचारा’ वाले बयान पर PK का करारा जवाब, प्रशांत किशोर बोले- मुझे...

‘बेचारा’ वाले बयान पर PK का करारा जवाब, प्रशांत किशोर बोले- मुझे बेचारा कहने से क्या फर्क पड़ता है

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बीच जुबानी जंग तेज होती नजर आ रही है। सम्राट चौधरी के ‘बेचारा’ वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बेचारा कहा जा रहा है तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है।

प्रशांत किशोर ने कहा, “हां, मैं बेचारा हूं।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई उन्हें क्या कहता है। इसके साथ ही उन्होंने सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को उनके भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों के सामने असली सवाल किसी व्यक्ति को ‘बेचारा’ कहने का नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य का है। उन्होंने कहा कि बिहार के हित और जनता के मुद्दों को सबसे ऊपर रखा जाना चाहिए।

दरअसल, सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद अब प्रशांत किशोर ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने अपने अंदाज में सम्राट चौधरी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर उन्हें ‘बेचारा’ कहा जाता है तो वह इसे लेकर परेशान नहीं हैं।प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनीतिक बहस व्यक्तिगत टिप्पणी तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बिहार के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भी अपनी बात रखी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments