HomeBiharबिहार में कहने को शराबबंदी, थाने में की शराब पार्टी, वीडियो बना...

बिहार में कहने को शराबबंदी, थाने में की शराब पार्टी, वीडियो बना ASP को भेजा

लाइव सिटीज, पालीगंज: बिहार में जिनके कंधे पर शराब मुक्त बिहार बनाने की जिम्मेदारी सौंपकर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार अपना सपना पूरा करन चाहते हैं उनके ही हाजत में शराब की नदी प्रवाहित हो रही थी। दरअसल, बिहार के पटना में शराबियों ने आबकारी विभाग के थाने के हाजत में शराब पार्टी की। जब नशा सर पर चढ़ कर बोलने लगा तो पुलिस से ही पंगा लेने की ठान ली।

शराब पीने के वक्त का वीडियो शराबियों ने रिकॉर्ड कर पटना ASP के मोबाइल नंबर पर फॉरवर्ड कर दिया। इसके बाद प्रशासन निंद से जागता है और तुरंत आबकारी विभाग के हाजत में छापा मारा गया। मौके से 5 कैदियों को शराब और चखना के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

पालीगंज ASP ने कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के हाजत में छापा मार कर मौके से शराब पीते हुए 5 कैदियों को गिरफ्तार किया है। वहीं कैदियों को शराब लाकर देने वाले दो सिपाहियों को भी ASP टीम पकड़ कर थाने ले गई। पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार एएसपी को आबाकरी के हाजत में शराब पीते कैदियों का वीडियो मिला।

इसके आधार पर एएसपी अवधेश किशोर दीक्षित ने नगर थानाध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में टीम बनाई। आबकारी विभाग के स्थानीय थाने की हाजत में छापेमारी कर शराब पीते पांच कैदियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा वहां ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही सियाराम मंडल और छोटेलाल मंडल को भी लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शराबियों से दो मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस आबकारी थाने के बैरक से बरामद 5 लीटर देशी शराब भी थाने लेकर आई। मामले पर ASP ने बताया कि शराब पीने के जुर्म में पकड़े गए बिक्रम निवासी कुंदन कुमार और चंदन कुमार, मंझौली निवासी रामजी मांझी और संजय मांझी और ललाभदासारा निवासी शहंशाह अंसारी आबकारी विभाग के हाजत में भी शराब पीते पकड़े गए।

शराब पीने के जुर्म में आबकारी विभाग के हाजत में 5 कैदियों ने शराब पार्टी की और उनमें से एक कैदी ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और ASP को भेज दिया। ASP ने कहा कि इस मामले को लेकर संबंधित विभाग के कर्मियों पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को शिकायत लिखकर भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home