HomeBiharसुपौल के मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 10 साल की बच्ची...

सुपौल के मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 10 साल की बच्ची की मौत, 4 छात्राएं बीमार

लाइव सिटीज, सुपौल: सुपौल स्थित सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी रोड वार्ड नंबर 19 स्थित जमियअतुस सालिहात एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित निजी मदरसे में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब अचानक चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई.सभी छात्राओं को आनन-फानन में शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया.

इलाज के दौरान नेमुआ निवासी कमरे आलम की 10 वर्षीय बेटी अल्फिशा की मौत हो गई. इस दुखद घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की. मदरसा प्रबंधन के अनुसार संस्थान में करीब 60 से 65 छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक यह संस्था लगभग दो वर्षों से संचालित है. मृत छात्रा अल्फिशा भी करीब डेढ़ से दो वर्षों से मदरसे के परिसर में रह रही थी. मदरसा संचालक खलील रहमान ने बताया कि सोमवार को अल्फिशा की मां अपनी बेटी से मिलने मदरसे आई थीं. उन्होंने बच्ची को मिठाई और समोसा दिया और वहां से चली गईं.

संचालक खलील रहमान ने आगे बताया कि इसके बाद मिठाई और समोसा खाने वाली चार छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्होंने बताया कि आफिया, सहाना खातून, हलीमा सादिया और अल्फिशा की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments