HomeBiharअक्षरा सिंह ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, बोलीं- "मेरे लिए इससे...

अक्षरा सिंह ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, बोलीं- “मेरे लिए इससे बड़ा कुछ नहीं”

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। उन्होंने मीरा भायंदर स्थित एक जैन ट्रस्ट में बच्चों के साथ समय बिताकर अपना स्पेशल डे सेलिब्रेट किया। अक्षरा सिंह ने कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाना पसंद करती हैं। उन्होंने बताया कि शूटिंग की व्यस्तता के बीच इन बच्चों के साथ बिताया गया समय उन्हें अलग तरह की खुशी और सुकून देता है।

अक्षरा ने कहा, “मैं अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाना पसंद करती हूं। जब भी मुझे समय मिलता है, मैं इनके साथ वक्त बिताने आती हूं। यहां जो निस्वार्थ प्यार मिलता है, वह दुनिया में कहीं और नहीं मिल सकता।”अभिनेत्री ने कहा कि भगवान ने उन्हें यह मौका दिया कि वह अपने खास दिन पर इन बच्चों के बीच रह सकें। उन्होंने कहा, “मेरे लिए इससे बड़ा कुछ नहीं है। इससे पहले भी जब मौका मिला है, मैंने ऐसा ही किया है।

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का जिक्र करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि इस घटना से उनका मन काफी दुखी था। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में उन्हें जन्मदिन मनाने और केक काटने जैसी चीजें करने का मन नहीं हो रहा था।उन्होंने कहा, “मैं सोच रही थी कि बच्चों से मिलूं, उनसे बातें करूं और उनका प्यार लेकर वापस सेट पर जाऊं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments