HomeBiharछात्रों के लिए जरूरी खबर! बिहार Student Credit Card की लोन लिमिट...

छात्रों के लिए जरूरी खबर! बिहार Student Credit Card की लोन लिमिट घटी, 2 लाख से ज्यादा के लिए यहां करना होगा आवेदन

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार ने छात्रों के लिए संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। उच्च शिक्षा विभाग ने योजना में संशोधन को लेकर नई अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही, सरकार ने इस योजना को अगले पांच वर्षों के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब यह योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी।संशोधित नियमों के तहत अब बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से छात्रों को अधिकतम 2 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण मिल सकेगा। इससे पहले इस योजना के तहत लोन की अधिकतम सीमा 4 लाख रुपये थी।

2 लाख से ज्यादा लोन के लिए क्या करना होगा?

अगर किसी छात्र को पढ़ाई के लिए 2 लाख रुपये से अधिक की राशि की जरूरत है, तो उसे केंद्र सरकार के पीएम-विद्यालक्ष्मी पोर्टल के माध्यम से शिक्षा ऋण के लिए आवेदन करना होगा। हालांकि, इसके लिए संबंधित शिक्षण संस्थान का पीएम-विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर एनरोल होना जरूरी होगा। संस्थान के पोर्टल पर पंजीकृत होने की स्थिति में ही छात्र को इस माध्यम से आगे लोन मिल सकेगा।

पहले से स्वीकृत आवेदनों पर नहीं पड़ेगा असर

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि नए नियमों का असर उन छात्रों पर नहीं पड़ेगा, जिनके आवेदन पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं। यानी पुराने स्वीकृत आवेदनों को संशोधित नियमों के कारण दोबारा प्रभावित नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments