HomeBiharमिड-डे मील में नमक की जगह खिला दिया सर्फ, 40 बच्चों की...

मिड-डे मील में नमक की जगह खिला दिया सर्फ, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में भर्ती

लाइव सिटीज, नालंदा: नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र स्थित पारसी मिडिल स्कूल में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद करीब 40 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। अचानक बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार पड़ने से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। छात्राओं की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सभी छात्राओं का इलाज किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही छात्राओं के परिजन भी अस्पताल पहुंचने लगे। बच्चों की तबीयत खराब होने की खबर से परिजनों में घबराहट का माहौल बन गया। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही।
बताया जा रहा है कि छात्राओं ने स्कूल में मिड-डे मील का खाना खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालांकि, बच्चों की तबीयत खराब होने की वास्तविक वजह क्या है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद स्कूल में दिए गए भोजन की गुणवत्ता और मिड-डे मील की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किस वजह से इतनी बड़ी संख्या में छात्राएं बीमार हुईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments