HomeBiharएक घर में तीन मौत से सनसनी, मां फंदे से लटकी... अलग-अलग...

एक घर में तीन मौत से सनसनी, मां फंदे से लटकी… अलग-अलग बेड पर मिलीं दो बेटियों की लाशें

लाइव सिटीज, नवादा: बिहार के नवादा जिले में एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। तीनों की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और पुलिस हत्या तथा आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

वहीं, मृतकों की पहचान 30 वर्षीय निदा खातून और उनकी दो बेटियों सरिया खातून (3) और सितारा खातून (4) के रूप में हुई है। तीनों बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के दर्जी मोहल्ले स्थित घर में मृत मिलीं थीं। पुलिस के मुताबिक, निदा ऊपरी मंजिल के एक कमरे में फंदे से लटकी मिलीं, जबकि दोनों बच्चियां अलग-अलग बेड पर मृत पाई गईं। बताया जा रहा है कि घर काफी देर तक बंद रहने के बाद परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद घर के अंदर जाने पर तीनों के मृत होने की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैघटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि महिला और उसकी दोनों बेटियों की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments