HomeBiharबिहार में सोलर लगाने पर मिलेगी 98000 की सब्सिडी, 5 लाख लोगों...

बिहार में सोलर लगाने पर मिलेगी 98000 की सब्सिडी, 5 लाख लोगों को मौका, कैसे उठा सकेंगे फायदा

लाइव सिटीज, पटना: पीएम सूर्य घर योजना के तहत बिहार के पांच लाख उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। यह लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार करीब 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोमवार को पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं तक योजना का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया जाए।

मालूम हो कि 12 अगस्त को बिहार कैबिनेट ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 10,000 प्रति किलोवाट (अधिकतम ₹20,000 प्रति लाभार्थी) की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी को मंजूरी दी है।केंद्र की सब्सिडी के साथ मिलकर एक किलोवाट पर 40,000 रुपए, दो किलोवाट पर 80,000 रुपए और तीन किलोवाट पर 98,000 रुपए की कुल सब्सिडी मिलेगी।

इस योजना के लिए जिलावार लक्ष्य तय है। सभी जिलों के लिए कुल 5,00,000 सोलर रूफटाप इंस्टालेशन का अंतिम लक्ष्य निर्धारित कर फील्ड टीमों को भेज दिया गया है। पटना (28,000), पूर्वी चंपारण (24,000) और मुजफ्फरपुर (23,000) सबसे बड़े लक्ष्य वाले जिले हैं।


मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि काम न करने वाली एजेंसियों को बख्शा नहीं जाएगा।
सात दिनों से अधिक लंबित 132 निरीक्षणों को अविलंब पूरा करने और 14 दिनों के औसत निरीक्षण समय में कमी लाने के निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने विशेष अभियान के तहत राशन कार्ड आवेदन निष्पादन स्थिति की भी समीक्षा की। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने राशन कार्ड निर्गमन की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और तेज करने का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments