HomeBiharप्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़...

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़ हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल के लिए हुए रवाना

लाइव सिटीज, पटना: चुनावी रणनीतिकार से सक्रिय राजनीतिज्ञ बने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार विधानसभा पहुंचकर अपने नए राजनीतिक सफर की शुरुआत कर दी है। समर्थकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के बीच उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के समक्ष विधायक पद और गोपनीयता की शपथ ली।

विधायक की शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से पहली बातचीत में कहा कि वह यहां से लखीसराय जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखीसराय घटना की पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कुछ बोलना उचित होगा।

इससे पहले प्रशांत ने मीडिया से कहा- ‘भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, श्रीकृष्ण बाबू, अनुग्रह नारायण सिंह, नीतीश कुमार, लालू यादव, केदार पांडेय, रामविलास पासवान, सुशील मोदी जैसे लोग जिस सदन के सदस्य के तौर पर काम किए, उस सदन का सदस्य बनना गौरव की बात है। मेरे लिए गौरव के साथ-साथ यह जिम्मेदारी भी है कि जिस सदन में सैकड़ों लोगों ने समाज के लिए और राज्य की बेहतरी के लिए अपने जीवन के बहुमूल्य साल लगाए हैं, उनसे प्रेरणा लेकर बिहार के समाज में बेहतरी के लिए आगे काम करूं, आज इतना ही कहना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments