लाइव सिटीज, पटना: बिहार में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE-4 की रिक्तियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। अतिरिक्त पदों को शामिल करने पर जल्द अंतिम निर्णय लिया जा सकता है, जिसके बाद संशोधित अधियाचना BPSC को भेजी जाएगी। इससे TRE-4 में पहले से प्रस्तावित पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, TRE-4 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए STET को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई है।
शिक्षा मंत्री के मुताबिक, STET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी TRE-4 के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, शिक्षक भर्ती परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो पाएंगे, जो निर्धारित पात्रता परीक्षा यानी STET पास करेंगे
शिक्षा मंत्री ने TRE-4 शिक्षक भर्ती में रिक्त पदों को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से रिक्त पदों की अधियाचना पहले ही बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजी जा चुकी है.मंत्री ने कहा कि कई छोटे विषयों में रिक्त पद विज्ञापन में शामिल नहीं हो सके थे. अब शिक्षा विभाग ने ऐसे सभी छूटे हुए पदों की जानकारी मंगा ली है. इन अतिरिक्त रिक्तियों को TRE-4 में शामिल करने को लेकर 17 अगस्त को अंतिम निर्णय लिया जायेगा. इसके बाद संशोधित अधियाचना तैयार कर BPSC को भेजी जायेगी. इससे TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.
उन्होंने कहा कि सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कराने पर जोर दे रही है. छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जा रही है. अब अभ्यर्थियों की नजर 17 अगस्त से शुरू होने वाले STET आवेदन और TRE-4 की अतिरिक्त रिक्तियों को लेकर होने वाले अंतिम फैसले पर है.
