HomeBihar8वीं पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को देश कर रहा...

8वीं पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को देश कर रहा नमन, राज्यपाल- सीएम ने दी श्रद्धांजलि

लाइव सिटीज, पटना: पटना के पाटलिपुत्र पार्क में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में राज्यपाल शैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए.समारोह के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर नेताओं ने देश के लिए वाजपेयी के योगदान और उनके राजनीतिक जीवन को याद किया.

कार्यक्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार, राम कृपाल यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और राजनीतिक जीवन को नमन किया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को आज पूरा देश नमन कर रहा है. उन्होंने कहा कि अटल जी ओजस्वी वक्ता, दूरदर्शी राजनेता और अजातशत्रु थे. यही वजह थी कि विपक्ष के नेता भी उनका सम्मान करते थे.संजय सरावगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश परमाणु संपन्न राष्ट्र बना. उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की, जिसका लाभ आज भी देश को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि अटल जी की जो सोच और कल्पना थी, उसे साकार करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments