HomeBiharछात्रों के मुद्दों पर पप्पू यादव का सरकार के खिलाफ मोर्चा, डोमिसाइल...

छात्रों के मुद्दों पर पप्पू यादव का सरकार के खिलाफ मोर्चा, डोमिसाइल और BPSC को लेकर उठाई आवाज

लाइव सिटीज, पटना: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे हैं। वे रिसर्च के छात्रों के आंदोलन में शामिल हुए हैं। पटना में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध का रुख अपनाया है। उन्होंने बिहार के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से स्पष्ट नीति बनाने की मांग की है।

पप्पू यादव का कहना है कि बिहार के युवाओं को रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में उचित अवसर मिलना चाहिए। उनका जोर इस बात पर है कि राज्य में होने वाली नियुक्तियों और परीक्षाओं में स्थानीय अभ्यर्थियों के हितों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।मौके पर सांसद ने कहा, ‘प्रधानमंत्री देश के बच्चों को बौद्धिक नक्सली कह रहे हैं। बिहार में छात्रों की बात नहीं सुनी जा रही है। अगर सरकार मांगें नहीं मानती है तो बिहार बंद करेंगे, अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठेंगे।

आपको बता दें कि पटना के गर्दनीबाग में ‘ऑल Ph.D. होल्डर एंड रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन ऑफ बिहार’ के बैनर तले कैंडिडेट्स पिछले 13 दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं।सहायक प्राध्यापक बहाली में UGC Regulation 2018 के Table 3A लागू करने, बिहार में डोमिसाइल नीति प्रभावी करने और 70वीं BPSC परीक्षा निरस्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उपवास कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments