HomeBiharनालंदा सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, बेटा घायल

नालंदा सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, बेटा घायल

लाइव सिटीज, नालंदा: नालंदा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता और उसके 4 साल की पुत्री की मौत हो गई. जबकि 08 साल का बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसका मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

घटना नूरसराय थाना क्षेत्र परिओना गांव के समीप हुई है. मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र में मेयार गांव निवासी 36 वर्षीय कमलेश कुमार और 4 वर्षीय पुत्री रिवांशी कुमारी के तौर की गयी है. घायल किशोर की पहचान 8 वर्षीय ऋषभ कुमार के तौर पर हुई है.

इस भीषण टक्कर के कारण कमलेश और उनकी मासूम बेटी रिवांशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घायल बेटे ऋषव राज को बिहार शरीफ सदर अस्पताल के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता और पुत्री को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल घायल बेटे का इलाज चल रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments