HomeBiharराहुल गांधी पर दिलीप जायसवाल का तीखा हमला, बोले- ‘मर्यादा और संस्कार...

राहुल गांधी पर दिलीप जायसवाल का तीखा हमला, बोले- ‘मर्यादा और संस्कार भूल गए’

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को विशेषाधिकार समिति की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद बिहार की राजनीति में भी बयानबाजी तेज हो गई है। नीट पेपर मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई कथित टिप्पणी के संबंध में राहुल गांधी को यह नोटिस जारी किया गया है। राहुल गांधी को नोटिस मिलने के बाद बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को ‘बेचैन आत्मा’ बताते हुए कहा कि सत्ता से दूर रहने के कारण उनकी बेचैनी बढ़ गई है।

लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की ओर से राहुल गांधी को नोटिस दिए जाने पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी बेचैन आत्मा हो गए हैं। इतने दिन से राजनीति करने के बाद सत्ता नहीं मिलने के कारण वो इतने बेचैन हो गए हैं कि वो अपनी भाषा की मर्यादा भूल गए हैं, संस्कार भूल गए हैं।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सत्ता के लिए इंसान इतना गिर जाए, ये राहुल गांधी में दिखाई पड़ता है। इसलिए राहुल गांधी के ऊपर कार्रवाई होना चाहिए, क्योंकि किसी को भी गलत भाषा का उपयोग करने का अधिकार नहीं है। बता दें, असंसदीय भाषा को लेकर राहुल गांधी से 28 अगस्त तक जवाब देने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments