HomeBiharBSNL का सस्ता ऑफर: ₹1 में 24 दिन तक रोज 1GB डेटा...

BSNL का सस्ता ऑफर: ₹1 में 24 दिन तक रोज 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, बिहार में लगेंगे 54 नए 4G टावर

लाइव सिटीज, पटना: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BSNL ने मोबाइल और फाइबर ग्राहकों के लिए कई नई घोषणाएं की हैं। कंपनी ने नए ग्राहकों के लिए ₹1 का ‘फ्रीडम 2.0’ ऑफर पेश किया है। इसके साथ किफायती मोबाइल सेवा, हाई-स्पीड फाइबर इंटरनेट और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष प्लान की घोषणा की गई है।

₹1 वाले ऑफर में 24 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1 GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा बताई गई है। BSNL के मुताबिक इसका उद्देश्य कम कीमत पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को डिजिटल कनेक्टिविटी से जोड़ना है।

BSNL का कहना है कि किफायती मोबाइल सेवा के जरिए ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में भी डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार करने की कोशिश की जा रही है। कंपनी ने इसे स्वतंत्रता दिवस पर ग्राहकों के लिए विशेष पेशकश बताया है।फाइबर ग्राहकों के लिए भी BSNL ने विशेष लॉन्च ऑफर की घोषणा की है। ₹1,199 वाले नियमित प्लान को ₹1,111 प्रतिमाह में उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसमें 200 Mbps तक की स्पीड और 5,000 GB मासिक डेटा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments